बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज के बाद आखिरकार पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के घर शहनाई बजी है। करीब एक महीने पहले सुष्मिता सेन ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके घर जल्द शादी होने वाली है। आखिरकार सुष्मिता सेन समेत उनके फैंस का इंतजार खत्म हुआ।
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव ने एक्ट्रेस संग गुपचुप तरीके से की शादी, यहां देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जहां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी की भव्यता ने सबका ध्यान खींचा। वहीं सुष्मिता के घर हुई ये शादी बेहद सादगी से हुई। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
राजीव और चारू दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। राजीव ने कैप्शन में लिखा- 'मैं राजीव सेन चारू असोपा को अपनी पत्नी मानता हूं।' बता दें कि दोनों ने अभी कोर्ट मैरिज की है। माना जा रहा है जल्द ही दोनों भव्य तरीके से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। राजीव और चारू द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन कहीं नजर नहीं आईं हालांकि राजीव की मां दोनों के साथ जरूर दिखीं।
i Rajeev sen take Charu asopa as my lawful wife ❤️🔒🧿 🎉🎉🎉🎉🎉 #rajakibittu
A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on
36 वर्षीय राजीव सेन ने इस दौरान प्लेन व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था तो वहीं चारू ने रेड कलर की साड़ी कैरी की। इस दौरान उन्होंने रेड लिप्स्टिक के साथ लाइट मेकअप किया। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं।
लाइमलाइट से दूर रहने वाले राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं।