फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से 7 दिन पहले 'भारत' के फैंस के लिए बुरी खबर, प्रोड्यूसर की पत्नी के साथ हादसा

Sun, 26 May 2019 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bharat film producer Nikhil Nimit wife met with an accident
Salman Khan and Nikhil with wife - फोटो : instagram

सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 'भारत' (Bharat) फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज होने में महज एक हफ्ता बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर की पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि वह अब खतरे से बाहर हैं। 

Salman Khan Bharat film producer Nikhil Nimit wife met with an accident
Nikhil Nimit with wife - फोटो : instagram

'भारत' फिल्म को पांच लोगों ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान, भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और निखिल निमित का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर निखिल निमित की पत्नी का एक्सीडेंट 23 मई को हुआ था। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही आनन फानन में प्रोड्यूसर की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Salman Khan Bharat film producer Nikhil Nimit wife met with an accident
Nikhil Nimit - फोटो : instagram

कहा जा रहा है कि 2 घंटे तक निखिल की पत्नी की सर्जरी चली थी हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने निखिल की पत्नी को आराम करने को कहा है। पत्नी के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए निखिल ने कहा- 'पिछले कुछ घंटे उनके और उनके परिवार के लिए मुश्किल भरे थे। अब वो खतरे से बाहर हैं और पूरा परिवार राहत की सांस ले रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bharat film producer Nikhil Nimit wife met with an accident
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

'भारत' फिल्म की बात करें तो इसमें सलमान और कटरीना के अलावा कई स्टार्स हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कटरीना, सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं । ये वीडियो फिल्म के डायरेक्टर अलि अब्बास जफर ने शेयर किया है। दरअसल, ये फिल्म 'भारत' का ही एक सीन है। 

विज्ञापन
Salman Khan Bharat film producer Nikhil Nimit wife met with an accident
salman khan - फोटो : social media

इस वीडियो क्लिप में कटरीना कैफ, सलमान खान से कहती नजर आ रही हैं, 'मेरी शादी की उम्र हो गई है और मुझे तुम अच्छे लगते हो। तो बोलो शादी कब करनी है।' कटरीना के इस प्रपोजल पर सलमान सिर्फ 'मैडम सर मैडम सर' कह कर शर्माते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अलि अब्बास जफर ने लिखा, 'द प्रपोजल' । कटरीना और सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed