Salman Khan Birthday Celebration: सलमान ने काटा रंग बिरंगा केक, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें
सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं, इसमें वे केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अर्पिता और आयुष की बेटी आयत भी अपना बर्थडे केक काट रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं। सलमान के साथ आयुष शर्मा और उनकी बेटी कुछ प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। सलमान के कई करीबी दोस्त भी उनके जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे।
सलमान खान के जन्मदिन पार्टी में सोहेल खान, आयुष शर्मा, एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, अरबाज खान, शूरा खान, बॉबी देओल, निर्वाण भी दिखाई दिए। अर्पिता और आयुष इस समारोह में सलमान खान के साथ अपनी बेटी का जश्न मनाते भी नजर आए।
Salman Khan Birthday: जब सलमान खान-जैकी श्रॉफ की हुई लड़ाई, अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड रही वजह
सलमान के जन्मदिन पर परिवार और जानने वालों के बहुत सारे बच्चे भी पहुंचे। आयुष शर्मा और अर्पिता की बेटी आयत का जन्मदिन पर 27 दिसंबर को होता है। इस सेलिब्रेशन पार्टी में अपने मामा सलमान खान के साथ वे भी केक काटती नजर आईं।
साजिद खान ने पोस्ट साझा कर लिखा, बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। साथ ही प्यारी सी एंजल आयत को भी शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार और आशिर्वाद। भाई आपको भी बहुत सारा प्यार।