{"_id":"61c947ee98646918c077b40a","slug":"salman-khan-birthday-when-salman-threatened-to-jump-off-aishwarya-rai-apartment-at-midnight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Birthday: ऐश्वर्या के इश्क में सलमान ने बहाया था खून, आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद मोहब्बत नफरत में बदल गई...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Birthday: ऐश्वर्या के इश्क में सलमान ने बहाया था खून, आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद मोहब्बत नफरत में बदल गई...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान इस वक्त अपने फार्म हाउस में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बीते रोज उन्हें सांप ने काट लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब सब ठीक है। सलमान (Salman Khan) का जन्मदिन हो और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की चर्चा नो हो ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी भले ही पूरी ना हो पाई हो लेकिन आज भी फैंस उनके प्यार की चर्चा करते हुए नहीं थकते हैं। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत साल 1997 में शुरू हुई थी। उस दौरान ऐश्वर्या की बॉलीवुड में नई-नई एंट्री हुई थी।
2 of 5
Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : social media
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों की दमदार केमेस्ट्री से लेकर अलग होने की कंट्रोवर्सी तक इनका रिश्ता एक पहेली ही बनकर रह गया। कहा जाता है सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। हालांकि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
3 of 5
Aishwarya Rai, salman khan
सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी एक समय में सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी थी। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट घुली कि आज दोनों एक-दूजे का नाम लेना भी पसंद नहीं करते। ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता इस मोड़ पर आकर खत्म हुआ। कहा जाता है एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aishwarya Rai, salman khan
सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उस समय शादी नहीं करना चाहती थीं। साल 2002 में रिश्तों की बुनियाद तब हिल गई, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने ऐश्वर्या का पीछा नहीं छोड़ा था। रिपोर्ट्स आती रहीं कि सलमान खान ऐश्वर्या की फिल्मों के सेट पर आकर खूब हंगामा करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai, salman khan
एक अवॉर्ड शो के दौरान जब ऐश्वर्या राय चश्मा पहनकर पहुंची थी तो लोगों ने ये तक कहा था कि आंखों की चोट को छिपाने के लिए ही ऐश्वर्या ने ऐसा किया था। इसके बाद ऐश्वर्या के पास कोई और रास्ता नहीं बचा। इन सबके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के साथ काम नहीं करने का एलान कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।