बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपना 56 वां जन्मदिन मुंबई के पास अपने पनवेल फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। गैर- विषैले सांप के काटने से उबरने के बाद एक्टर सलमान खान ने पार्टी की मेजबानी की। सलमान के फार्महाउस के बाहर तैनात पैपराजी ने ने कई मेहमानों को पार्टी में शामिल होते हुए देखा। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सलमान खान को बर्थडे विश किया और कई मशहूर लोग बर्थडे पार्टी में शामिल भी हुए।
Salman Khan Birthday Party: देखिये, सलमान खान की बर्थडे पार्टी का वीडियो, यह मशहूर हस्तियां हुईं शामिल, ऐसे काटा केक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान हर साल अपना बर्थडे धूमधाम से मनाते हैं मगर इस बार वह कम लोगों के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। पनवेल फॉर्महाउस पर रखी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए एक वीडियो क्लिप में सलमान खान पिता सलीम खान और अन्य लोगों की मौजूदगी में केट काटते हुए दिख रहे हैं।
करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले सलमान खान सोमवार को 56 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी उनका अट्रैक्शन लोगों के बीच कायम है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था, जिससे उनके फैंस घबरा गये थे। पर अब सलमान खान एकदम ठीक हैं। उन्होंने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। पार्टी में सलमान ने बर्थडे केट बहन अर्पिता की छोटी बेटी आयत के साथ काटा।
उनके बर्थडे पार्टी में इब्राहिम अली खान, संगिता बिजलानी, टीवी होस्ट मनीष पॉल, अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आदि लोग शामिल हुए। सलमान अपने बर्थडे जश्न में ब्लैक आउटफिट में दिखे। उन्होंने ब्लैक-टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी सलमान खान की पार्टी में शामिल हुए। रितेश ने फनी इंस्टा फिल्टर के साथ पार्टी लोकेशन से एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वह सलमान की पहली फिल्म के बारे में बताने कि लिए कहते हैं। सलमान को राजनेता राहुल नारायण कनाल और सलमान के साथी और पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी पोज देते हुए देखा गया।