{"_id":"59ed6dcb4f1c1ba7678b70f5","slug":"salman-khan-bodyguard-shera-speaks-abou-the-rape-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप पर अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप के आरोप पर अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान
Mon, 23 Oct 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 23 Oct 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट रहे जुबैर खान के बीच चल रहा विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में एक महिला ने सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर उन्हें फोन कर धमकाने और रेप करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में शेरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ये बड़ा बयान दिया है।
शेरा ने खुद इस बारे में बात की है और कहा है कि वो इस महिला को नहीं जानते और वो नहीं जानते कि यह सब क्यूं हो रहा है। शेरा ने कहा कि न तो वो उनका नंबर है और न वो उनकी आवाज है। शेरा ने कहा कि आवाज भी रिकॉर्ड होकर दर्ज कर दी गई है। वो इस महिला को नहीं जानते और न ही उन्होंने कभी इनसे बात की है। ये बेबुनियाद आरोप है।
3 of 5
दरअसल जुबैर ने हाल ही में सलमान के खिलाफ उन्हें नेशनल टेलिविजन पर बेइज्जत करने और अपशब्द कहने के लिए कम्प्लेंट दर्ज करवाई थी। जब जुबैर सलमान के खिलाफ कम्प्लेंट दर्ज करवा रहे थे उस समय एक सोशल ऐक्टिविस्ट भी उनका साथ दे रही थीं। इस महिला का कहना है कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने उन्हें फोन पर धमकी दी है और जुबैर के केस को बंद करवाने के लिए कहा था।
महिला का कहना था कि बीते शुक्रवार को उनके पास एक नम्बर से फोन आया जो अपने आपको सलमान का बॉडीगार्ड शेरा बता रहा था। महिला ने कहा कि उसने महिला से कहा कि तुम भाई को क्यूं परेशान कर रही हो? जुबैर का मैटर पुलिस के पास न ले जाकर यहीं खत्म करो। जब महिला ने उसे मना किया तो उसने महिला को कहा कि वो 10 आदमियों को उसका गैंग रेप करने के लिए भेजेगा। इसके बाद महिला ने पुलिस को कॉल की सारी डिटेल्स दे दी।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 के तहत उस अनजाने शख्स के खिलाफ महिला की कम्प्लेंट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वो कॉल करने वाले का पता कर रहे हैं। वैसे, सलमान की तरफ से इस बारे में अभी कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। सलमाान फिलहाल फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की तैयारियां कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।