20 दिसंबर 2019 को सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान इस बार महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी की मदद कर रहे हैं। सलमान कई लोगों की इंडस्ट्री में एंट्री करवा चुके हैं। इसके साथ ही कई फिल्मों में तो उन्होंने खुद कैमियो भी किया है। ऐसे में इस पैकेज में जानते हैं सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में जिसमे वो कैमियो करते नजर आए।
रणबीर-कटरीना से लेकर शाहरुख-दीपिका तक, इन सेलेब्स की फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांवरिया
2007 में रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सोनम और रणबीर को तो दर्शकों ने पसंद किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में सलमान ने कैमियो करते हुए इमाम का किरदार निभाया था, जिसको सोनम कपूर प्यार करती थीं।
अजब प्रेम की गजब कहानी
2009 में एक बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ कटरीना कैफ भी थीं। फिल्म में सलमान बतौर एक्टर ही नजर आए थे जो रणबीर की मदद करते हैं कटरीना को इम्प्रेस करने के लिए। इस कॉमेडी सीन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई थीं।
तीस मार खान
2010 में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म तीस मार खान रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाड़ हो गई थी लेकिन फिल्म के गाने हिट साबित हुए थे। ऐसे ही फिल्म के एक हिट गाने 'वल्लाह' में अक्षय कुमार और कटरीना के साथ सलमान खान भी डांस करते नजर आए थे।
ओम शांति ओम
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ओम शांति ओम किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म में हमेशा की तरह ही शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। बता दें कि फिल्म के टाइटल ट्रैक में सलमान खान भी नजर आए थे।

कमेंट
कमेंट X