एक तरफ जहां पूरे देश में लॉकडाउन हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सलमान खान का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। दरअसल सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला का कल निधन हो गया। जिसकी वजह से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अब्दुल्ला की उम्र महज 38 साल थी। पेशे से अब्दुल्ला बॉडी बिल्डर थे। उनके जाने का गम सलमान खान को भी बेहद है। लेकिन सलमान इस समय एक और बात से दुखी हैं।
अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल होने से दुखी हैं सलमान खान, Lockdown है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सलमान खान इन दिनों अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं। सलमान और उनका पूरा परिवार यहां एक साथ क्वारंटीन समय बिता रहा है। इसी बीच अब्दुल्ला का दुखद समाचार सलमान को मिला। लेकिन सलमान के लिए इससे भी ज्यादा दुखी होने की वजह ये है कि वो अपने चहेते भाई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए और इसकी वजह है लॉकडाउन।
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस वक्त पनवेल वाले फार्महाउस में पूरी फैमिली के साथ मौजूद हैं। जिस वजह से वो अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। इस बारे में बात करते हुए सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने कहा, 'गंभीर लंग इंफेक्शन होने के बाद अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा था। सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते फ्यूनरल इंदौर में था। इसलिए वे नहीं जा पाए। सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे।
इस बात से सलमान खान खुद भी बेहद दुखी हैं। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से ही सलमान परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में ही रह रहे हैं। यहां तक कि उनके भांजे आहिल का जन्मदिन भी वहीं पर केवल परिवार के बीच ही मनाया गया था। बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के बेहद करीब थे। आखिरी समय में अब्दुल्ला से ना मिल पाने का सलमान को काफी मलाल है।
अब्दुल्ला के निधन के बाद सलमान ने भी शोक व्यक्त किया था। सलमान ने अब्दुल्ला के साथ की तस्वीर साझा कर लिखा था, 'हम तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे'। गौरतलब है कि अब्दुल्ला भी सलमान की ही तरह फिटनेस फ्रीक थे। अब्दुल्ला बॉडी बिल्डर थे और मुंबई में ही रहते थे।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on