टाइगर श्रॉफ कभी अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर। लॉकडाउन में टाइगर इन दिनों मुंबई स्थित अपने घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ परिवार से दूर पुणे में उनके दूसरे घर में हैं।
इस खास शख्स के साथ वक्त बिता रहे टाइगर श्रॉफ, मां ने शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर का एक बुमरैंग सामने आया है जो उनकी मां आयशा श्रॉफ ने शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी हैं जबकि टाइगर सेल्फी मोड में हैं। पोस्ट में आयशा श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी जिंदगी के सबकुछ। भगवान का आशीर्वाद मेरे बच्चों।'
The loves of my life❤️God bless you my babies❤️❤️❤️❤️ @apnabhidu @tigerjackieshroff @kishushroff
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on
पोस्ट पर कमेंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया है। कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड Eban Hymes ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी शेयर किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'इतने प्यारे बच्चों के लिए आपका शुक्रिया।' एक अन्य ने कमेंट किया- 'ढेर सारा प्यार दोनों को।'
बीते दिनों कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो दिशा पाटनी के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दिशा और टाइगर ने हमेशा ही एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। वैसे दिशा की दोस्ती सिर्फ टाइगर से ही नहीं बल्कि उनकी बहन कृष्णा से भी है।
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर ही अंताक्षरी खेल रहे हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ भी इस अंताक्षरी का हिस्सा बने। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ को अंताक्षरी चैलेंज दिया था। चैलेंज को पूरा करते हुए टाइगर ने वीडियो शेयर किया और अपनी फिल्म 'बागी' का गाना गाया।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on