बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने नए साल की पूर्व संध्या अपने दोस्तों के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस पर सेलिब्रेट की। अभिनेता-राजनेता बीना काक ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
New Year 2022: सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी संग मनाया नए साल का जश्न, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी शामिल हुईं। उन्होंने फार्महाउस में चल रही पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए और कैप्शन में लिखा, "नमस्ते 2022"।
यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी लोग फैंस को नए साल की बधाईयां देते नजर आए. वीडियो में यूलियां समेत संगीता बिजलानी और काक बीना भी नजर आ रहीं हैं।
सलमान करीब दो हफ्ते से अपने फार्महाउस पर हैं। अभिनेता को वहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का भी सामना करना पड़ा जब पिछले हफ्ते उन्हें एक सांप ने काट लिया। उन्हें अस्पताल में कुछ घंटे बिताने पड़े लेकिन उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई।