फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: इंतजार हुआ खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट करेंगे सलमान खान, नए प्रोमो में हुआ खुलासा

Fri, 26 May 2023 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 May 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan confirms hosting Bigg Boss OTT 2 gives a glimpse in the first promo by released by the makers
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कु  'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होने वाला है। शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है।

Salman Khan confirms hosting Bigg Boss OTT 2 gives a glimpse in the first promo by released by the makers
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस के होस्ट के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सलमान खान अब बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा बनने वाले हैं। अभिनेता की लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 2 के लिए भी हायर किया है।


Salman Khan confirms hosting Bigg Boss OTT 2 gives a glimpse in the first promo by released by the makers
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2'  का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है. इस प्रोमो में सलमान खान ने शो की दबंग अंदाज में अनाउंसमेंट की है। प्रोमो वीडियो में स्ट्रीमिंग पार्टनर का भी खुलासा हो गया है।  प्रोमो रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है। इस प्रोमो में भाईजान के फैंस को कंफर्म किया है कि वह  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने पूरी की 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, फोटो साझा कर लिखा दिल छू जाने वाला नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan confirms hosting Bigg Boss OTT 2 gives a glimpse in the first promo by released by the makers
सलमान खान - फोटो : social media

वायरल से इस प्रोमो में सुपरस्टार कहते हैं, " क्रिकेट के बाद क्या देखें यह है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं, बिग बॉस ओटीटी। सलमान के इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस और बिग  बॉस के दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ajmer Files: ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ के बाद अब 'अजमेर फाइल्स', वेब सीरीज नहीं अब बनेगी फिल्म

विज्ञापन
Salman Khan confirms hosting Bigg Boss OTT 2 gives a glimpse in the first promo by released by the makers
सलमान खान - फोटो : social media

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी वूट पर नहीं जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इसी के साथ सलमान खान और बिग बॉस शो दोनों के फैंस शो के डिजिटल वर्जन में स्टार होस्ट का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब एकबार फिर बिग बॉस शो के चलते फैंस को ओटीटी पर मसाला देखने को मिलेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed