फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान फार्महाउस में फंसे सलमान खान, पिता सलीम ने बताया कैसा है हाल

Fri, 10 Apr 2020 05:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
salman khan connect to his father salim khan through video call during lockdown
saleem khan and salman khan

सलमान खान भले ही पर्दे पर एक 'दबंग' की इमेज रखते हों लेकिन निजी जिंदगी में वो एक फैमिली मैन हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में थे जिसकी वजह से वो वहीं फंसे रह गए। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो तीन हफ्ते से अपने पिता से नहीं मिले हैं।

salman khan connect to his father salim khan through video call during lockdown
Salman Khan and Salim Khan - फोटो : Instagram

सलमान अपने पिता के काफी करीब हैं। ऐसे वक्त में वो अपने पिता को मिस कर रहे हैं। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी फार्महाउस में ही हैं। सभी अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। केवल सलमान ही नहीं सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी अपने पिता से तीन हफ्ते से नहीं मिले हैं।

salman khan connect to his father salim khan through video call during lockdown
सलीम खान और सलमान - फोटो : social media

मुंबई मिरर से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि 'जब तक लॉकडाउन रहता है सलमान खान हमारे पास नहीं आ सकते। जब चीजें संतुलित हो जाएंगी वो आ जाएंगे।' सलीम खान ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिए वो सलमान से बात करते हैं। सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan connect to his father salim khan through video call during lockdown
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter

इससे पहले सलमान ने निर्वान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया कि 'जो डर गया समझो मर गया। ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो। मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।'

विज्ञापन
salman khan connect to his father salim khan through video call during lockdown
salman khan - फोटो : Social Media

कोरोना महामारी से इस लड़ाई में सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों को सहायता राशि देने का एलान किया था। यही नहीं उन्होंने अपने स्टाफ के लिए भी जरूरत का हर सामान मुहैया कराया है।

सोनाक्षी पर मुकेश खन्ना के कमेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया तीखा जवाब, बोले- 'किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed