{"_id":"5d1ef1928ebc3e3c645a22ea","slug":"salman-khan-costar-daddi-pandey-had-an-heart-attack-actor-helps-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'दबंग' के एक्टर को आया हार्ट अटैक, सलमान खान ने तुरंत की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'दबंग' के एक्टर को आया हार्ट अटैक, सलमान खान ने तुरंत की मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की तैयारी कर रहे हैं । हाल ही में खबर आई कि 'दबंग' के एक एक्टर दद्दी पांडे को हार्ट अटैक आया है । इस एक्टर ने सलमान की फिल्म में कॉन्सटेबल का रोल निभाया था । उस वक्त दद्दी पांडे सेट पर नहीं थे । सलमान को जैसे ही ये खबर मिली, उन्होंने टीम भेजकर दद्दी के बारे में पता लगवाया।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दद्दी पांडे फिलहाल गोरेगांव के अस्पताल में भर्ती हैं । वो अब ठीक हैं । उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी मिल जाएगी । सलमान अपने कोस्टार की हर संभव मदद कर रहे हैं । ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने किसी की मदद की हो । इससे पहले भी हम कई किस्से सुन चुके हैं ।
3 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर कवि कुमार आजाद का पिछले साल निधन हो गया था । कवि अपने किरदार डॉ हाथी के नाम से मशहूर थे । डॉ हाथी को 9 साल पहले भी हार्ट अटैक आया था । उनकी हालत बहुत खराब थी । तब सलमान ने उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1995 में आई फिल्म 'वीरगति' की एक्ट्रेस पूजा डडवाल की भी सलमान ने मदद की थी । पूजा 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं । उनका इलाज मुंबई के शिवड़ी हॉस्पिटल में चल रहा था । वह 6 महीनों से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं । तब सलमान ने उनकी मदद की थी । सलमान खान से पूजा डडवाल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था। हालांकि, बाद में टीम ने पूजा की मदद की ।
विज्ञापन
5 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
सलमान खान ने कहा था, 'वह (पूजा) मेरी को-एक्टर नहीं बल्कि अतुल (अग्निहोत्री) की को-स्टार हैं। यह दुखद है...मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन मेरी टीम उनके संपर्क में है। वह ठीक हो जाएंगी।' पूजा डडवाल की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।