सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को रिलीज होने में महज 23 दिन बचे हैं। रिलीज से पहले ही सलमान की फिल्म अब एक और नए विवाद में फंस गई है। 'दबंग 3' पर हिंदू जनजागृति समिति ने आपत्ति जताई है। हिंदू जनजागृति समिति का आरोप है कि इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़ दबंग दबंग' ने उनकी भावनाओं को ठोस पहुंचाया है।
फिर विवाद में फंसी सलमान की 'दबंग 3', अब इस वजह से लगा भावनाओं को आहत करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जनजागृति समिति से महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- 'दबंग फिल्म के गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते हुए दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। सलमान ने जिस तरह से ऋषियों को नीचा दिखाया है, क्या वह मुल्ला मौलवी या फादर को इस तरह से नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?'
हिंदू जनजागृति समिति ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए। दरअसल, 'हुड़ दबंग दबंग' गाने में सलमान को ऋषियों के साथ नदी किनारे डांस करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में सलमान ब्रह्मा, विष्णु और शिव के कपड़े पहने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए हैं। हालांकि इससे पहले भी 'दबंग 3' कई विवादों में फंस चुकी है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तस्वीर के वायरल होते ही यह फिल्म विवादों में आ गई थी। दरअसल, 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे जिसमें शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान खान को निशाने पर ले लिया था।
भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मांग की थी कि महेश्वर में सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया था। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया था। 'दबंग' की तीसरी सीरीज का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। इसमें सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और कई सितारे हैं।
यह भी पढ़ें- शौकत कैफी की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, काजोल-आमिर ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि