फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' को ठुकराने वाली प्रियंका को अभी तक माफ नहीं कर पाए सलमान, फिर सामने आया ये सबूत

Sat, 05 Oct 2019 11:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan denied to work with Priyanka Chopra in his upcoming film
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media

अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच उस समय विवाद हो गया था जब उन्होंने सलमान की फिल्म भारत में काम करने से मना कर दिया था। फिल्म भारत में कटरीना कैफ का किरदार पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था। प्रियंका ने आखिरी वक्त पर फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सलमान और डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कटरीना कैफ को अपनी फिल्म में लिया। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी नाराज हो गए। 

Salman Khan denied to work with Priyanka Chopra in his upcoming film
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media

एक बार फिर से सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर खबर आई है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म राधे की घोषणा की है। उनकी ये फिल्म 2020 ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म राधे का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। ऐसे में अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार प्रभुदेवा ने फिल्म राधे के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की, लेकिन खबर है कि सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से साफ मना कर दिया। 

Salman Khan denied to work with Priyanka Chopra in his upcoming film
salman khan priyanka chopra - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के अनुसार राधे फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को ना लेने के बाद प्रभुदेवा ने कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिस में से एक फाइनल करनी थी। चूंकि जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के साथ किक 2 में नजर आने वाली हैं, इसलिए राधे के लिए भी कटरीना कैफ के नाम को ही फाइनल किया गया है। हालांकि अभी तक ना तो प्रभुदेवा और ना ही सलमान खान राधे फिल्म की हीरोइनों को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan denied to work with Priyanka Chopra in his upcoming film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो फिल्म दबंग 3 के बाद सलमान खान की अगली फिल्म राधे ही है, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म दबंग 3 के 20 दिसंबर के रिलीज के बाद सलमान पूर्णत: इस फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। वहीं फिल्म दबंग के खत्म होने के बाद फिल्म राधे के कुछ हिस्सों की शूटिंग वह दबंग 3 की रिलीज से पहले ही खत्म कर लेंगे। खास बात यह है कि सलमान की दबंग फ्रेंचाइजी का तीसरा अध्याय निर्देशित कर रहे प्रभुदेवा ही फिल्म राधे का निर्देशन करेंगे। अगले साल की ईद में सिर्फ 8 महीने बचे होने के कारण सलमान अब ताबड़तोड़ शूटिंग करने के लिए तैयार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan denied to work with Priyanka Chopra in his upcoming film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात की जाए राधे नाम की, तो इस नाम और सलमान खान का पुराना रिश्ता है। निर्देशक सतीश कौशिक की साल 2003 में आई फिल्म राधे और 2009 में आई वॉन्टेड में सलमान के किरदार का नाम राधे ही था। फिल्म के नाम को लेकर सूत्र आगे बताते हैं कि 'जिस तरह प्रेम नाम सलमान के किरदारों के लिए काफी प्रचलित है वैसे ही राधे भी है। हालांकि फिल्म राधे और वॉन्टेड व तेरे नाम तीनों ही अलग कहानियां हैं, लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों के किरदार राधे के हाव भाव इस फिल्म में भी लिए जाएंगे।

पढ़ें: अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ये फिल्म, 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' का किरदार फिर आएगा नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed