ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कमाई के मामले में फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 74 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जबकि इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 'वॉर' के बाद आने वाले दिनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
ऋतिक-टाइगर के आते ही बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' शुरू, अब इन 10 फिल्मों को दिखाना पड़ेगा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।
'सेक्रेड गेम्स' में अपने डिसेंट लुक के बिल्कुल अपोजिट फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ एक नागा साधु के लुक में हैं। फिल्म के टाइटल की तरह ही फिल्म का टीजर भी लाल बैकग्राउंड में है। इसमें सैफ कहते हैं- 'हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।' फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे आनंद एल राय और सुनील लुल्ला ने प्रोड्यूस किया है जबकि नवदीप सिंह का निर्देशन है।
'हाउसफुल 4'
'हाउसफुल 4' आने वाले 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा दग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लीवर नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है।
सांड की आंख
शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।