द कपिल शर्मा शो के स्टार्स ने की सक्सेस पार्टी, वायरल हो रहा वीडियो
द कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी से लेकर वॉर के लीक होने तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ की कार में दीपिका नहीं, इस सितारे संग नजर आए रणवीर
सिंबा, गलीबॉय, बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्में करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस बार अपनी तीन करोड़ की कार लेम्बोर्गिनी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाल रंग की लेम्बोर्गिनी चलाते हुए रणवीर का अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा था। अपनी चमकती हुई लेम्बोर्गिनी में रणवीर ने दीपिका की जगह किसी और लड़की को बैठाया हुआ था। गाड़ी में उनके साथ डायरेक्टर जोया अख्तर थीं। जोया और रणवीर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में जोकर फिल्म देखने गए थे। दोनों की दोस्ती का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है गाड़ी से बाहर निकलने पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। गौरतलब है कि रणवीर इन दिनों फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं, इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। खास बात ये है कि फिल्म में इनकी पत्नी दीपिका पादकोण भी नजर आएंगी।
जल्द शुरू होगा इंडियन आइडल 11, नेहा कक्कड़ ने किया शुभारंभ
टीवी का सबसे मशहूर सिंगिग शो इंडियन आइडल के सीजन 11 का जल्द आगाज होने वाला है। हाल ही में शो की होस्ट और अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली गायिका नेहा कक्कड़ ने बेहद खास अंदाज में इंडियन आइडल के सीजन 11 का शुभारंभ किया है। इस खास मौके पर शो के अन्य जज अनु मलिक, विशाल डडलानी और आदित्य नारायण सहित क्रू मैंबर भी मौजूद थे। इंडियन आइडल 11 की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को होगी ग्रैंड एंट्री
टेलीविजन पर दर्शकों के फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द दयाबेन की एंट्री होने वाली है। शो की दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभा रही थीं। किसी कारणवश दिशा लंबे समय से शो से बाहर चल रही थीं, जिसके चलते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दयाबेन का किरदार गायब था। अब खबर है कि शो में दयाबेन नवरात्रि फंक्शन में गरबा के दौरान एंट्री लेंगी। उस समय उनके पति जेठालाल और गोकुलधाम सोसायटी सभी लोग दयाबेन को काफी याद कर रहे होंगे। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स ने दयाबेन की एंट्री पर ग्रैंड सेलिब्रेशन का फैसला किया है।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' आनलाइन लीक
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस से धमाल मचा रही है। फिल्म के एक्शन सीन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ,टाइगर श्रॉफ सहित वॉर के मेकर्स के लिए बुरी खबर है। रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म 'वॉर' ऑनलाइन लीक हो गई है। 'वॉर' से पहले अमिताभ बच्चन की साउथ की फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी भी ऑनलाइन लीक हो गई थी।