{"_id":"61dc25097196b133187faadf","slug":"salman-khan-doesn-t-follow-protocols-kabir-khan-denies-naming-bajrangi-bhaijaan-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kabir Khan: कबीर खान ने कहा- सलमान नहीं करते प्रोटोकॉल का पालन, बजरंगी भाईजान 2 को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabir Khan: कबीर खान ने कहा- सलमान नहीं करते प्रोटोकॉल का पालन, बजरंगी भाईजान 2 को लेकर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और कबीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने कुछ दिनों पहले 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की घोषणा की थी। हालांकि, सलमान खान ने यह नहीं बताया था कि बजरंगी भाईजान 2 की शूटिंग कब से होगी और इस फिल्म में कौन-कौन अभिनय करेगा? उन्होंने इस बात को कंफर्म किया था कि इस फिल्म की अगली कड़ी बनेगी। इस बात की जानकारी सलमान ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में दी थी। सलमान खान ने पहले कहा था कि 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' होगा।
2 of 5
कपिल शर्मा शो में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद निर्देशक कबीर खान ने कहा था कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट अभी तक नहीं लिखी गई है। अब अपने एक हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर कबीर खान का कहना है कि सलमान खान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सलमान खान जिसे "पवन पुत्र भाईजान'' कह रहे हैं उसे लिखा जा रहा है। कबीर खान ने कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैंने अभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है, पर विजयेंद्र सर कुछ रोमांचक लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान ने कहा कि किसी फिल्म का सीक्वल बनाने का विचार मुझे कभी उत्साहित नहीं करता। उन्होंने कहा, मैं कभी भी अपनी फिल्म का सीक्वल सिर्फ इसलिए नहीं बनाऊंगा क्योंकि ओरिजिनल फिल्म सफल रही थी।अगर मुझे एक अच्छी कहानी मिलती है, तो इसे बनाने में खुशी होगी। कबीर खान ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान औपचारिक घोषणाओं के वक्त प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं। वह दिल से बात करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जब पिछले साल दिसंबर में सलमान खान ने इस फिल्म के सिक्वल की घोषणा की थी। उसके बाद कबीर खान ने कहा था कि यह घोषणा सलमान ने की है। न तो पटकथा लिखी गई है, न ही विचार वास्तव में बना है। फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में हम बात कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।