{"_id":"5ea3ee7de9315217196f380d","slug":"salman-khan-ex-girlfriend-somy-ali-then-and-now-know-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कैसी दिखती हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड सोमी अली, इस अभिनेत्री की वजह से टूट गया था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कैसी दिखती हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड सोमी अली, इस अभिनेत्री की वजह से टूट गया था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के फैंस के लिए सोमी अली कोई नया नाम नहीं है। सलमान और सोमी के रिलेशन के किस्से खूब सुनने में आए। सोमी का जन्म कराची पाकिस्तान में हुआ। लेकिन उनका बचपन फ्लोरिडा में बीता। 90 के दशक में सोमी ने लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया और फिर अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। क्या आप जानते हैं कि वह आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं?
2 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
एक समय में हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन रहीं सोमी अली अब फ्लोरिडा में 'नो मोर टियर्स' के नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। इसके अलावा वह घरेलू हिंसा और रेप पीड़ितों के लिए भी काम करती हैं। सोशल मीडिया पर उनका कोई अकाउंट नहीं है बावजूद इसके उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
3 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
दरअसल सोमी अली को सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कहा जाता है। वो गर्लफ्रेंड जिससे सलमान शादी तक करना चाहते थे लेकिन किन्ही वजहों से ये रिश्ता आगे नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हुईं कि उसी रात सब छोड़ कर भारत आने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली जितेंद्र के साथ
- फोटो : ट्विटर
सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां बहुत नाराज हुईं लेकिन फिर आखिरकार समझ गईं। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी। यहां तक कि सलमान और सोमी का रिश्ता करीब छह साल तक चला भी। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। उन्होंने साथ फिल्में भी कीं। सलमान और सोमी की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली
- फोटो : ट्विटर
एक पुराने इंटरव्यू में सोमी ने कहा था- सलमान उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन ऐश्वर्या राय बीच में आईं और उनका रिश्ता टूट गया। सलमान पर मेरा क्रश उस वक्त हो गया था, जब मैं टीनएजर थी। यही क्रश मुझे फ्लोरिडा से इंडिया ले आया। मैंने फिल्मों को सिर्फ इसलिए ज्वाइन किया ताकि सलमान से शादी कर सकूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।