{"_id":"5a9124cb4f1c1ba5268bbfbd","slug":"salman-khan-ex-manager-reshma-shetty-took-off-guarantee-in-hit-and-run-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिट एंड रन' केस में इस महिला ने कराई थी सलमान की जमानत, रिश्ते टूटे तो खान परिवार ने किया ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हिट एंड रन' केस में इस महिला ने कराई थी सलमान की जमानत, रिश्ते टूटे तो खान परिवार ने किया ये काम
Sat, 24 Feb 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रेशमा शेट्टी ने करीब 9 साल तक एक साथ काम किया था। अप्रैल 2017 में सलमान और रेशमा की मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स का समझौता खत्म हो गया। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेशमा ने सलमान खान के 'हिट एंड रन केस' में ली गई उनकी जमानत वापस ले ली है।
2 of 5
खबर के मुताबिक उन दिनों में सलमान की जमानत कराने के लिए रेशमा ने अपना मुंबई वाला फ्लैट गारंटी के तौर पर दे दिया था। आपको बता दें कि 20 मई 2015 को रेशमा बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश हुई थीं और उन्होंने अपनी निजी जिम्मेदारी पर सलमान की जमानत कराई थी।
3 of 5
Salman Khan
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा है- 'हमने रेशमा की गारंटी उन्हें वापस कर दी है और मुझे लगता है कि यह करना सही भी था।' सलीम खान ने कहा- 'उन्होंने गारंटी दी थी क्योंकि उस वक्त इसकी जरूरत थी। अब क्योंकि वह हमारे साथ काम नहीं करती हैं, हमने तय किया कि उन्हें इससे मुक्त कर दिया जाए। यह करना हमारे लिए पूरी तरह से सही था कि हमारे परिवार में से ही कोई गारंटी ले। हम सामाजिक लोग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
सलीम खान ने आगे कहा- 'मेरे और जावेद अख्तर साहब के भी अच्छे रिश्ते हैं। क्या हम जंजीर की रीमेक के दौरान कोर्ट में नहीं लड़े थे? मैं तो अक्सर उनकी बेटी जोया से मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलता हूं और उन्हें गुड मॉर्निंग विश करता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान फिलहाल फिल्म 'रेस-3' में नजर आएंगे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म 'रेस-3' के अलावा सलमान खान फिल्म किक-2 के लिए भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।