फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राधे' को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े सलमान के फैंस, लड़कियां बोलीं-वे 'भाई' नहीं हीरो हैं

Mon, 25 Nov 2019 03:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan fans fight for Radhe Your Most Wanted Bhai name trend on twitter
Radhe - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। बीते दिनों दबंग 3 के साथ उनकी दूसरी आने वाली फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' का भी टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान के फैंस और सिनेप्रेमियों में फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया था, लेकिन अब खबर है कि फिल्म राधे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस भिड़ गए हैं। 

Salman Khan fans fight for Radhe Your Most Wanted Bhai name trend on twitter
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल,फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में 'भाई' और 'हीरो' को लेकर सलमान खान के फैंस के बीच विवाद हो गया है। खबर है कि सलमान खान के फैंस में शामिल लड़कों को जहां फिल्म के नाम के साथ भाई शब्द पसंद आ रहा है तो वहीं सलमान की फैन लड़कियां भाई की जगह हीरो बोल रही हैं। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि कई लड़कियों ने राधे के नाम के साथ हीरो शब्द इतना इस्तेमाल किया कि रविवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम के साथ हीरो हैशटैग करने लगा।






 

Salman Khan fans fight for Radhe Your Most Wanted Bhai name trend on twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी - फोटो : Social Media

सलमान खान के फैंस की बीच राधे फिल्म के नाम को लेकर इतना विवाद बढ़ गया है कि निर्देशक प्रभुदेवा को इसका नाम तक बदलना पड़ सकता है। सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में है। फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान एक बार फिर '100 करोड़ी' दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। दरअसल दिशा अभी तक जितनी भी फिल्मों में नजर आईं हैं वो सभी कम से कम 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। चाहें बात एम एस धोनी की हो, बागी 2 की हो या फिर भारत की। वैसे इन दोनों के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी होंगे। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan fans fight for Radhe Your Most Wanted Bhai name trend on twitter
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग 3 की तरह ही इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे और फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। बता दें कि सलमान खान के लिए ईद हमेशा ही अच्छी रही है। इससे पहले ईद के खास मौके पर ही सलमान की बॉडीगार्ड, किक, एक था टाइगर, रेस 3 और भारत रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

विज्ञापन
Salman Khan fans fight for Radhe Your Most Wanted Bhai name trend on twitter
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सलमान की दबंग 3 की बात करें तो ये फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस बार सलमान सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं बल्कि सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते दिखेंगे। 

पढ़ें: बिग बॉस में दिखीं माही तो ट्रोलर बोला-'शर्म कर मोटी', अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed