{"_id":"5ddb9bbe8ebc3e54e95ebea0","slug":"taapsee-pannu-give-reply-who-asked-her-talk-to-hindi-in-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी पन्नू से दर्शक ने कहा 'हिंदी में बात करो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सोशल मीडिया पर मचा बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी पन्नू से दर्शक ने कहा 'हिंदी में बात करो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mon, 25 Nov 2019 02:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू अपनी फिल्माें के अलावा बेबाकी से जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं । सोशल मीडिया पर भी वो ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देती हैं । हाल ही में एक ईवेंट के दौरान एक शख्स ने तापसी को हिंदी ना बोलने को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद तापसी ने भी उसे हिंदी में ही जवाब दिया।
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तापसी पन्नू का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सवालों का जवाब दे रही हैं। इस बातचीत के दौरान एक दर्शक ने तापसी से हिंदी में बात करने की अपील की।
taapsee pannu
- फोटो : social media
उसका कहना था कि वो हिंदी फिल्मों की एक्टर हैं तो उन्हें हिंदी में बात करनी चाहिए । इसके बाद तापसी ने इसका जवाब दिया, 'सर, मैं तो पूरा हिंदी में बात कर सकती हूं, पर क्या यहां सबको हिंदी समझ में आएगी?मैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी हूं... तमिल और तेलुगु में भी बात करूं।'
इलीट भाषा नहीं , सोच बनाती है। #IndianFirst https://t.co/bQ8H5CGXY4
— taapsee pannu (@taapsee) November 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
तापसी के इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी । फिल्म क्रिटिक अजय ब्रह्मात्मज ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्में हिंदी की, निर्देशक और कलाकार हिंदी फिल्मों के, भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हिंदी फिल्मों की बदौलत... लेकिन संदेश देना हो कि बातचीत करनी हो या टिप्पणी करनी हो यह सब कुछ अंग्रेजी में होगा। क्यों?'
विज्ञापन
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
इस पर यूजर ने प्रतिक्रिया दी । यूजर ने लिखा, 'क्योंकि हिंदी इलीट नहीं बनाती है ना।' इस पर भी तापसी ने जवाब देते हुए लिखा, 'इलीट भाषा नहीं, सोच बनाती है'। बता दें कि तापसी आखिरी बार फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आई थीं । इसमें उनके साथ भूमि पेडनकर नजर भी थीं ।