चर्चित निर्देशक महेश मांजरेकर की शागिर्दी में अपने करियर को संजीवनी देने की कोशिश कर रहे अभिनेता आयुष शर्मा के उनकी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ से सामने आए फर्स्ट लुक ने सोमवार को सिनेदर्शकों को हैरान कर दिया। ये लुक सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया और इसमें आयुष की कद और काठी बहुत ही दमदार नजर आ रही है।
सलमान खान की फिल्म की टीजर रिलीज और बिग बॉस में हुई भाजपा नेता की एंट्री, पांच खबरें
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। हर्षाली नए साल में एक नई कहानी के साथ नए इरादे लेकर फिर से छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं हर्षाली का ये नया धारावाहिक पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है।
भाईजान की ‘मुन्नी’ अब लड़ेगी अपने पिता की लड़ाई, नए साल में प्रसारित होने जा रहा ये नया धारावाहिक
छह महीने बाद 40 साल की होने जा रही अभिनेत्री सनी लिओनी ने अपने करियर की एक नई शुरूआत सोमवार को यहां मुंबई में की। अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर’ से डिजिटल डेब्यू करने वाली सनी लियोनी ने निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट संग हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं।
छह महीने बाद 40 की होने जा रही सनी लियोनी अब करने जा रहीं ये नया काम, मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ''धमाका'' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फिल्म के उनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक है और फिल्म में कार्तिक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी और इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे पत्रकार की भूमिका
छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 14 हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस शो में अक्सर सितारे कंटेस्टेंट्स और मेहमान के तौर पर आते रहते हैं। अब सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो में मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट भी नजर आने वाली हैं।
Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में पहुंचीं भाजपा नेता सोनाली फोगाट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
