{"_id":"5a658fbd4f1c1b80268b5b63","slug":"salman-khan-film-bajrangi-bhaijaan-release-in-8000-screens-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में धमाल मचाने को तैयार 'बजरंगी भाईजान', इस नए नाम के साथ रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में धमाल मचाने को तैयार 'बजरंगी भाईजान', इस नए नाम के साथ रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की राह पर चलते हुए सलमान खान ने भी अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को चीन में रिलीज करने का फैसला किया है। जी हां, सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के साथ चीन में डेब्यू करने वाले हैं। बजरंगी भाईजान चीन में 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
Bajrangi Bhaijaan
सलमान की इस फिल्म को चीन में 'लिटिल लोलिता मंकी गॉड अंकल' के नाम से रिलीज किया जा रहा है. यहां 'लोलिता' का इस्तेमाल मुन्नी की जगह किया गया है और बजरंगी भाईजान की जगह 'मंकी गॉड अंकल' का इस्तेमाल किया गया है।
Salman Khan debuts in China... Eros International in association with China’s E Stars Films Ltd to release #BajrangiBhaijaan in China on 2 March 2018... Dubbed in Chinese... Will open across 8000+ screens there... Official poster for the Chinese market: pic.twitter.com/xkxg7fWM9Q
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2018
bajrangi bhaijaan
कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’मार्च की 2 तारीख को चीन में 8000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की जायेगी। इंडिया में यह फिल्म साल 2015 में आई थी और फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan
बता दें, ऐसा पहली बार है जब सलमान खान की कोई फिल्म चीन में रिलीज की जा रही है। वहीं आमिर खान की बात करें तो चीन में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और इस वजह से उनकी फिल्मों को चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है।