फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKJ: ओटीटी पर सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' को टक्कर देने आ रही यह फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Sun, 14 May 2023 08:59 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Film Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan Release On 26 may at Zee5 And Ajay Devgan Bholaa On Prime Videos
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है,जिसमे पलक तिवारी, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की यह फिल्म ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फैंस को अजय देवगन की फिल्म भोला का भी बेसब्री से इंतजार है। भोला भी जल्द ही ओटीटी पर दस्त देने जा रही है। आइये जानें पूरी डिटेल्स। 

Salman Khan Film Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan Release On 26 may at Zee5 And Ajay Devgan Bholaa On Prime Videos
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि सलमान की इस फिल्म ने भी हमेशा की तरह 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह एक्शन, ड्रामा फिल्म ओटीटी पर नजर आएगी। किसी का भाई किसी की जान 26 मई को जी5 पर रिलीज होगी। इसके बाद अब सलमान खान के फैंस फिल्म का ओटीटी पर मजा ले सकेंगे। 

Salman Khan Film Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan Release On 26 may at Zee5 And Ajay Devgan Bholaa On Prime Videos
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

भोला
वहीं, अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला भी ओटीटी पर नजर आने वाली है। यह फिल्म भी 26 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में दर्शकों को जमकर एक्शन देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Film Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan Release On 26 may at Zee5 And Ajay Devgan Bholaa On Prime Videos
अजय देवगन- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाईं कमाल
आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। सलमान खान और अजय देवगन की तरह दर्शकों को भी इनकी फिल्मों से काफी उम्मीदें थी। हालांकि किसी का भाई किसी की जान और भोला ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया। अब देखना है कि इन फिल्मों को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। 

The Kerala Story: अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज, निर्माता का बड़ा दावा

विज्ञापन
Salman Khan Film Kisi Ka bhai Kisi ki Jaan Release On 26 may at Zee5 And Ajay Devgan Bholaa On Prime Videos
अजय देवगन- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन इस फिल्म में आएंगे नजर
सलमान खान इन दिनों कोलकाता में है और हाल ही में उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, अजय देवगन को लेकर हाल ही में अपडेट आया है कि वह गुजराती हॉरर फिल्म वश का रीमेक आर माधवन के साथ मिलकर बनाने वाले हैं, जिसकी शूटिंग जून में शुरू की जाएगी। 

पहली मुलाकात में पल्लवी पर दिल हार बैठे निखिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed