सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वक्त ओटीटी पर उनके शो बिग बॉस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाएगी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने एकबार सूरज बड़जात्या के साथ हाथ मिलाया है। दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं।
Salman Khan: अगले महीने से शुरू होगी 'प्रेम की शादी' की शूटिंग, फिर जमेगी सूरज बड़जात्या संग भाईजान की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और सूरज बड़जात्या को बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता-निर्देशक की जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने मिलकर मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। अब एकबार फिर से दोनों एकसाथ नजर आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान खान अब सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म प्रेम की शादी के लिए सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें- Mission Impossible 7: क्या हुआ एथन हंट के साथ अब तक की छह कहानियों में, जानिए मिशन इंपॉसिबल की पूरी कहानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। वहीं अगली बार वह टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग जारी है। वहीं सलमान खान को पठान वर्सेज टाइगर में भी देखा जाएगा। इसमें उनके साथ शाहरुख खान भी होंगे।