सब्सक्राइब करें

सलमान की फिल्म 'राधे' को घोषित तिथि पर रिलीज करने का दबाव, गोवा के बाद इन जगहों पर होगी शूटिंग

अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan film radhe Your Most Wanted Bhai have pressure to release on time shooting start in goa
Salman Khan - फोटो : Social Media

2020 की अपनी पहली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान खान जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में इन दिनों वह गोवा में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म देश से लेकर विदेश की कुछ जगहों पर शूट की जा रही है। मेकर्स पर शूटिंग जल्द से जल्द खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करने का दबाव है। सामने आई जानकारी के अनुसार अभी तक शूटिंग शेड्यूल एकदम सही चल रहा है। हालांकि भविष्य में भी शूटिंग में किसी भी तरह की देरी ना हो इसके लिए मेकर्स अभी से सचेत हैं। 

salman khan film radhe Your Most Wanted Bhai have pressure to release on time shooting start in goa
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट, दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। गोवा में फिल्म के एक खास हिस्से को शूट किया जा रहा है। सूत्र ने आगे बताया, शूटिंग में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी पहुंच चुके हैं। इसके बाद अगला पड़ाव बैंकॉक और थाईलैंड है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 21 फरवरी को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद फिल्म के आगे की प्रक्रिया जैसे पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरी रफ्तार से शुरू होगा।

salman khan film radhe Your Most Wanted Bhai have pressure to release on time shooting start in goa
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

मेकर्स को पूरा विश्वास है कि वह फिल्म को  इसके रिलीज डेट 22 मई से पहले ही तैयार कर लेंगे। हालांकि कम समय को देखते हुए यह थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन टीम को 'दबंग 3'  की बदौलत पहले भी अंतिम तारीख के पहले काम खत्म करने का अनुभव है इसलिए टीम को आत्मविश्वास है कि वह वक्त से पहले ही फिल्म से जुड़े सभी काम खत्म कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film radhe Your Most Wanted Bhai have pressure to release on time shooting start in goa
Dabangg 3 - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'दबंग 3' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 दिनों में 170 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन  का आंकड़ा 300 करोड़ को पार कर गया है। 

पद्म पुरस्कार 2020: कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्म श्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed