{"_id":"5e2c761a8ebc3e4b07659d4f","slug":"padma-shri-awards-2020-kangana-ranaut-dedicated-to-daughter-and-mother-panga-director-congrats-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई
अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ashwiny Iyer Tiwari
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना रनौत काफी खुश हैं। उन्होंने ये पुरस्कार देश की बेटियों और मांओं को समर्पित किया है। वहीं, कंगना की नई फिल्म पंगा की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है और कंगना को ढेर सारी बधाई दी है।
2 of 4
फिल्म पंगा में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना कहती हैं, "ये पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं, इसे विनम्रता से स्वीकार करते हुए मैं देश को धन्यवाद करना चाहूंगी। यह पुरस्कार मैं हर उस बेटी और मां को को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं।”
3 of 4
ashwini iyer
वहीं, फिल्म पंगा की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी कहती हैं, "बहुत कम ऐसी शख्शियत होती हैं जिनके पास अपने लिए ही नही बल्कि औरो के लिए भी भविष्यदर्शी प्रतिभा होती है। कंगना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है। मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवार्ड से देश की बहुत सारी महिलाओ को बढ़ावा मिलेगा जो अपनी जिंदगी में अपना रास्ता खुद बनाना चाहती हैं और अपने सपने को साकार करना चाहती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kangana Ranaut, Karan Johar, Ekta Kapoor and Adnan Sami
- फोटो : Social Media
बता दें कि फिल्मी हस्तियों में कंगना के अलावा एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।