{"_id":"5d36ab008ebc3e6d057472ae","slug":"salman-khan-film-tere-naam-actress-bhumika-chawla-look-change-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये हीरोइन, योगा टीचर से शादी रचाने के बाद छोड़ा बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल में इतनी बदल गई सलमान खान की ये हीरोइन, योगा टीचर से शादी रचाने के बाद छोड़ा बॉलीवुड
फिल्म 'तेरे नाम' की निर्जरा यानी भूमिका चावला तो आपको याद ही होंगी। भूमिका ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' से डेब्यू किया था । ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी । पहली ही हिट फिल्म देकर स्टार बनने वाली भूमिका चावला आज सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गई हैं। अब भूमिका शादी करके सेटल हो चुकी हैं । हाल ही में भूमिका को मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया ।
2 of 8
भूमिका चावला
भूमिका अपने 5 साल के बेटे के साथ थीं । इस दौरान उन्होंने ब्लैक टाॅप और जींस पहनी थी । 40 साल की इस एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। भूमिका ने हिंदी ही नहीं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है।
3 of 8
भूमिका
पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी। साल 2001 में आई फिल्म 'कुशी' के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। भूमिका कुछ ही समय में साउथ की फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन गई थीं। तभी उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
bhumika chawla
- फोटो : bhumika chawla
फिल्म 'तेरे नाम' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। दर्शकों ने सलमान के काम के साथ भूमिका की एक्टिंग को भी खूब सराहा था। इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
5 of 8
भूमिका चावला
इस फिल्म के बाद भूमिका को फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में फिर से सलमान के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में फ्लॉप होती फिल्में देख भूमिका ने फिर से अपना रुख तेलुगु फिल्मों की ओर कर लिया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो काफी हिट रहीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।