सब्सक्राइब करें

ट्विटर पर ट्रोल हुई लड़की के बारे में पहली बार बोले सलमान, किया चौंकाने वाला खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan first time open about new girl waraina hussain

बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान ने एक ऐसा ट्वीट किया जो थोड़े ही समय में तेजी से वायरल हो गया। उनके ट्वीट ने पुरी दुनिया को इस बात को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर वह लड़की कौन है जो उन्हें मिल गई है। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'मुझे लड़की मिल गई।' ऐसा लिखते ही सभी लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि सलमान किस लड़की की बात कर रहे हैं। लोग सोचने लगे कि क्या उन्हें शादी के लिए लड़की मिल गई है या वह किसी एक्ट्रेस के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इसकी वजह से सलमान को खूब ट्रोल किया गया।

Trending Videos
salman khan first time open about new girl waraina hussain

हालांकि कुछ देर बाद ही सलमान ने इस बात का खुलासा कर दिया। सलमान ने वारिना हुसैन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'परेशानी की बात नहीं है आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई वारिना.. तो डोन्ट वरी ना, बी हैप्पी ना.' सलमान ने खुद वारिना के बारे में बताते हुए लोगों को चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan first time open about new girl waraina hussain

आपको बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लवरात्रि' से डेब्यू करने जा रहे है। फिल्म में आयुष के साथ वारिना हुसैन रोमांस करती नजर आएंगी। वारिना फिल्म 'लवरात्रि' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

salman khan first time open about new girl waraina hussain

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक वारिना हुसैन के पिता ईरान से हैं और मां अफगानिस्तान से हैं। वारिना का बचपन कई देशों में बीता है। उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई पूरी की और इंडिया आकर साल 2013 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। वारिना इससे पहले डेयरी मिल्क सिल्क के ऐड में नजर आ चुकी हैं।
 

 

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed