{"_id":"5c94a43cbdec2213e30547ef","slug":"salman-khan-fun-of-priyanka-chopra-for-launch-dating-app-at-notobook-promotional-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा का सलमान खान ने यूं उड़ाया मजाक, बोले- 'उन्हें शादी के बाद ये सब करने की क्या जरूरत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा का सलमान खान ने यूं उड़ाया मजाक, बोले- 'उन्हें शादी के बाद ये सब करने की क्या जरूरत'
Fri, 22 Mar 2019 02:54 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों 'भारत' से ज्यादा अपने होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोकबुक' को प्रमोट कर रहे हैं । इस फिल्म से सलमान जहीर इकबाल और प्रनूतन को हिंदी फिल्मों में लॉन्च कर रहे हैं । हाल ही में सलमान एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे । यहां उन्होंने कहा कि जहीर और प्रनूतन बहुत टैलेंटेड हैं इसलिए वो उन्हें लॉन्च कर रहे हैं ।
salman khan
इसी ईवेंट में सलमान से पूछा गया कि क्या वह किसी डेटिंग ऐप पर हैं तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी ऐप पर नहीं हैं और न ही होंगे । सलमान को बताया गया कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक डेटिंग ऐप लॉन्च किया है । इस पर सलमान खान ने प्रियंका की खिंचाई कर दी ।
priyanka chopra
उन्होंने कहा कि अरे, अब उन्हें इस ऐप की क्या जरूरत है । मजाकिया अंदाज में सलमान कहते हैं कि उसकी शादी तो हो गई है । फिर वह डेटिंग ऐप क्यों लॉन्च कर रही है । सलमान की इस बात पर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे । बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करने वाली थीं ।
“#Kashmir Jannat Hai, I'd want to keep going back to Kashmir to shoot movies”-@BeingSalmanKhan #SalmanKhan #Bharat #Notebook pic.twitter.com/6qdUAlIxJe
— Sardar Singh (@iSalmansCombat) March 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया । प्रियंका ने यह कहकर फिल्म छोड़ी थी कि उन्हें शादी करनी है । सलमान ने उनकी बात समझी और फिर 'भारत' में कटरीना कैफ को कास्ट किया गया। हालांकि सलमान, प्रियंका के इस कदम से काफी नाराज थे । सलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज होगी ।
विज्ञापन
salman khan
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए वेब सीरीज पर भी चर्चा की । खबर थी कि सलामन खान को वेब सीरीज ऑफर हुई है । इस पर सलमान खान ने बताया, 'वो जब भी वेब पर कदम रखेंगे तो पारिवारिक कंटेंट बनाएंगे। वेब सीरीज अच्छी हैं लेकिन यह थोड़ी साफ-सुथरी होनी चाहिए। मुझे वेब पर चलने वाली बकवास चीजें पसंद नहीं हैं।'