फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 4: क्या बनने जा रही है 'टाइगर 4'? विश्व कप मुकाबले में सलमान खान ने अगले पार्ट पर हिंट देकर बढ़ाई हलचल

Mon, 20 Nov 2023 09:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan gave major hint on Tiger 4 With Katrina Kaif At India vs Australia Match World Cup 2023 Final
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिवाली के दिन रिलीज हुई यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म रही है। 'टाइगर 3' को दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। इसके बाद भी फिल्म की टीम इसका प्रचार-प्रसार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में 'टाइगर 3' को प्रमोट करने और भारतीय टीम का समर्थन करने अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया है। दरअसल, अभिनेता ने 'टाइगर 4' को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
Salman Khan gave major hint on Tiger 4 With Katrina Kaif At India vs Australia Match World Cup 2023 Final
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'टाइगर 3' का बज लोगों के बीच अभी खत्म भी नहीं हुआ था इतने में ही सलमान खान ने फिल्म की अगली किश्त पर फैंस को हिंट दे दिया है।  जी हां, सलमान खान ने पुष्टि कर दी है कि वह और कटरीना कैफ 'टाइगर 4' में टाइगर और जोया के रूप में वापसी करेंगे। रविवार को आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल के मौके पर बोल रहे थे और इसी दौरान अभिनेता ने 'टाइगर 4' को लेकर फैंस को हिंट दिया है। बता दें, 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है।
Box Office Report: 'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Salman Khan gave major hint on Tiger 4 With Katrina Kaif At India vs Australia Match World Cup 2023 Final
सलमान खान, कटरीना कैफ स्टूडियो में - फोटो : social media

कटरीना क्रिकेटर विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण और जुनून की प्रशंसा कर रही थीं, तभी सलमान ने टाइगर फिल्म फ्रेंचाइजी के एक और सीक्वल की संभावना के बारे में हिंट दिया। कटरीना ने कहा, 'विराट को देखकर जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए...।' इस बीच सलमान खान ने तुरंत कहा, 'और, आपने टाइगर से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gave major hint on Tiger 4 With Katrina Kaif At India vs Australia Match World Cup 2023 Final
अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना ने सलमान खान की बात सुनकर कहा कि सल्लू और विराट दोनों फिटनेस के ग्रेट इंस्पिरेशन हैं। इतना ही नहीं कटरीना कैफ ने अनुष्का शर्मा की भी जमकर तारीफ की। अभिनेत्री को लगता है कि अनुष्का अपने पति विराट कोहली का भरपूर समर्थन करती हैं, जो बहुत ही अच्छा है। कटरीना बोलीं, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के लिए शानदार सपोर्ट हैं। आप देख सकते हैं कि जब भी विराट खेल रहे होते हैं, तो अनुष्का के चेहरे पर खुशी होती है, यह देखना खूबसूरत है।' 

विज्ञापन
Salman Khan gave major hint on Tiger 4 With Katrina Kaif At India vs Australia Match World Cup 2023 Final
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'टाइगर 3' की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, विश्व कप के फाइनल मुकाबले के कारण बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई थी। फिल्म में कटरीना और सलमान के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा द्वारा किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed