फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 20 Nov 2023 08:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 20 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

रविवार को वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच के बीच किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Box Office Report Sunday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings Details Here
टाइगर 3, खिचड़ी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' लगातार चर्चा में है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट नजर आई है। फिल्म ने दमदार ओपनिंग की और इसने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'खिचड़ी 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 'टाइगर 3' की आंधी के आगे 'खिचड़ी 2' अपने आप को टिकाने में कामयाब रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा, 12वीं फेल को अब भी दर्शकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच के बीच किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Box Office Report Sunday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings Details Here
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर 3

वीकडेज पर गिरावट के बाद सलमान खान की फिल्म की कमाई ने आठवें दिन उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 18.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, रविवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबले के चलते फिल्म की कमाई पर भारी असर पड़ा है।  

एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर

Box Office Report Sunday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings Details Here
टाइगर 3 - फोटो : social media

सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन में आठवें दिन एक बार फिर से घाटा देखने को मिला है। रविवार को वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच के बीच 'टाइगर 3' ने 10 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 229.65 करोड़ हो गई है।  

Shahrukh Khan Cameo Roles: इन फिल्मों में शाहरुख खान ने कैमियो कर मचाया धमाल, एक्टर ने किरदार में डाली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Sunday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings Details Here
'खिचड़ी 2' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिचड़ी 2

कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' ने शुक्रवार, 17 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में काफी मेहनत कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 1.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 60 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 3.05 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Report Sunday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings Details Here
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12वीं फेल

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल दर्शकों का दिल जीतने में पूरे अंकों के साथ पास हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी अपने पैर टिकाए हुए हैं। शनिवार को 23वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया थी। वहीं, 24वें दिन रविवार को फिल्म ने एक करोड़ 70 लाख का कलेक्शन किया है। 12वीं फेल ने अब तक 39.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।   

World Cup Final 2023: हार के बाद विराट को सांत्वना देती दिखीं अनुष्का शर्मा, वायरल तस्वीर देख भावुक हुए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed