फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup Final 2023: हार के बाद विराट को सांत्वना देती दिखीं अनुष्का शर्मा, वायरल तस्वीर देख भावुक हुए फैंस

Mon, 20 Nov 2023 08:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Nov 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
World Cup Final 2023 Anushka Sharma Hugs Heartbroken Virat Kohli After India Loses from Australia Viral Photo
अनुष्का-विराट - फोटो : Twitter

विश्व कप 2023 का अंत हो चुका है। पूरे टूर्नामेंट में अजय रही इन फॉर्म भारतीय टीम विश्व कप का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला हार गई। सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर विश्व कप की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद दुख साफ झलक रहा था, लेकिन इस दुख की घड़ी में भी पूरा देश अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा था। जहां आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भारतीय क्रिकेट टीम को ढांढस बंधा रही थी, वहीं स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की सबसे खास सपोर्टर मैदान में ही मौजूद थीं। जी हां, हम बात अनुष्का शर्मा की कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पति का पूरा समर्थन किया और हार के बाद भी विराट को ढांढस बंधाती नजर आईं।   

World Cup Final 2023 Anushka Sharma Hugs Heartbroken Virat Kohli After India Loses from Australia Viral Photo
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन अहमदाबाद स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए धांसू विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए बहुत से दिग्गज सितारे मौजूद थे। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से लेकर अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी मौजूद थे। सभी भारतीय टीम के चौके-छक्कों से लेकर विकट तक पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे, लेकिन अनुष्का और अथिया के लिए यह मैच बेहद खास था। दोनों के पति भारतीय टीम में मौजूद रहकर जीत की आस लगाए मैदान में उतरे थे। हालांकि, ऐसा न हो सका और अपने शानदार प्रयासों के बाद भी भारतीय टीम विश्व कप 2023 हार गई, जिससे सभी का दिल टूट गया। इस दुख भरे माहौल में भी अनुष्का अपने पति को सांत्वना देती नजर आईं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

World Cup Final 2023 Anushka Sharma Hugs Heartbroken Virat Kohli After India Loses from Australia Viral Photo
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सांत्वना देती नजर आईं। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर में अनुष्का मैच के बाद टूटे हुए विराट कोहली को गले लगाते हुए देखी गईं। भारत द्वारा 241 रनों का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान अनुष्का को भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य परिवार के सदस्यों के साथ विराट का समर्थन करते हुए स्टैंड में देखा गया था। वायरल हो रही फोटो में विराट अनुष्का को गले लगाते नजर आ रहे हैं और अनुष्का उन्हें सांत्वना दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup Final 2023 Anushka Sharma Hugs Heartbroken Virat Kohli After India Loses from Australia Viral Photo
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma

अनुष्का और विराट की यह फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस वायरल फोटो में विराट और अनुष्का के एक-दूसरे के लिए समर्पण ने यूजर्स को भावुक कर दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'उन्होंने साबित कर दिया हम साथ-साथ हैं।' दूसरे ने लिखा, 'हर किसी को अनुष्का शर्मा जैसा जीवनसाथी चाहिए जो सुख और दुख दोनों में आपके साथ रहे। विराट कोहली प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। लेकिन यह तस्वीर देखकर वास्तव में दुख होता है यार।'

विज्ञापन
World Cup Final 2023 Anushka Sharma Hugs Heartbroken Virat Kohli After India Loses from Australia Viral Photo
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विराट और अनुष्का की यह तस्वीर वायरल होने से कुछ घंटे पहले, मैच के आखिरी ओवर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में निराश अनुष्का स्टैंड में बैठी दिख रही थीं। मैच खत्म होने का इंतजार करते हुए अभिनेत्री को अपने आंसुओं से लड़ते हुए देखा गया था। वह तस्वीर में बेहद उदास लग रही थीं और उनके चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था। इस मैच और टूर्नामेंट के दौरान विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था। अनुष्का को कई मैचों में स्टैंड से अपने पति को सपोर्ट करते हुए देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed