{"_id":"5bf11f54bdec22699b14a5b3","slug":"salman-khan-gets-death-threat-from-shera-police-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर यूपी भागा था 'शेरा', क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से दबोचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर यूपी भागा था 'शेरा', क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से दबोचा
Sun, 18 Nov 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने करेली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम शेरा है। यहां हम बात सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की नहीं बल्कि शेरा नाम के उस युवक की कर रहे हैं जिसने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।
2 of 5
सलमान खान
मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी शनिवार को अचानक करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब पौन घंटे तक छापेमारी के बाद उन्होंने शेरा नाम के युवक को धर-दबोचा। उसे पकड़ने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर सीधे मुंबई रवाना हो गए। युवक के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
3 of 5
salman khan
करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में फिल्म अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुंबई से आई पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं से सलमान खान का पर्सनल नंबर हासिल कर लिया था। उस नंबर पर फोन करके इन लोगों ने अभिनेता के साथ गाली-गालौच करने के साथ ही उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
उसके बाद शेरा समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
bharat
- फोटो : instagram
बता दें सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार को सलमान के सेट से घायल होने की खबर आई थी जिसके बाद वो शूटिंग छोड़ मुबंई लौट गए थे। बता दें भारत की शूटिंग पंजाब के लुधियाना में चल रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।