बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर सोमवार को गणपति का स्वागत धूम-धाम से किया गया था । इस मौके पर पूरा परिवार साथ नजर आया । सभी ने मिलकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। सलमान ने अपने भांजे आहिल के साथ गणपति की आरती की। डेढ़ दिन के बाद अर्पिता ने गणपति का विर्सनज किया। लेकिन सलमान की ये बात कुछ कंट्टरपंथियों को रास नहीं आई और उन्होंने सलमान को बहुत भला-बुरा कहा।
गणपति पूजा पर सलमान खान ट्रोल और आमिर खान ने मांगी माफी सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बडी़ खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर पिछले 11 महीनों से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो जल्द मुंबई लौट सकते हैं। उनके आने की खबर से फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। हाल में ऋषि कपूर ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर अपनी राय रखी।
धारा 370 हटाए जाने पर पहली बार बोले ऋषि कपूर, पीएम मोदी को लेकर नीतू कपूर ने कही ये बात
'द कपिल शर्मा शो' के मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा हाल ही में इंडोनेशिया के बॉली में छुट्टियां मनाने गए थे। इस दौरान कीकू ने एक होटल से एक कप चाय और कॉफी ऑर्डर की, लेकिन जब इस ऑर्डर का बिल आया तो वो इसे देखकर हैरान रह गए। कीकू शारदा ने अपने ट्विटर पर बिल की कॉपी शेयर की है। ये बिल 1000-2000 नहीं बल्कि पूरे 78,650 का है। लेकिन इसे देखकर कीकू परेशान नहीं हुए बल्कि खुशी से एन्जॉय करते रहे।
एक कप चाय और कॉफी के बदले कीकू शारदा को चुकाने पड़े 78 हजार, बिल देखकर छूट जाएंगे पसीने
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आमिर खान ने सभी से माफी मांगी है। पोस्ट पर आमिर के माफी मांगते ही सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियां गिना रहे हैं।
आमिर ने किससे और किस अपराध के लिए मांगी माफी? यूजर्स ने लगा दी एक के बाद एक गुनाह गिनाने की झड़ी
मुन्ना भाई, पीके, 3 इडियट्स और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड मैन कहा जाता है। निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की वो बॉलीवुड में बहुत ही कम लोगों को मिली। विधु, रामानंद सागर के छोटे भाई हैं। 5 सितंबर 1952 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जन्मे विधु विनोद चोपड़ा का आज जन्मदिन है।
विधु विनोद चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस कहा था 'घटिया', विद्या बालन से बार-बार करवाया था ये काम