सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने पुतिन को लेकर कह दी बड़ी बात, कहा-रूसी लोगों को दोष ना दें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Feb 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur reaction on Russia Ukraine war termed Putin as war criminal
यूलिया वंतूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ कहा नहीं है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, यहीं से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह को हवा मिली है। वहीं यूलिया कई मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं। एक बार फिर उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जंग पर प्रतिक्रिया दी है। 



 
Trending Videos
Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur reaction on Russia Ukraine war termed Putin as war criminal
यूलिया वंतूर - फोटो : Instagram

यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में एक रूसी व्यक्ति बोर्ड पकड़े खड़ा नजर आ रहा है। बोर्ड पर लिखा है कि 'मैं रूसी व्यक्ति हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।' फोटो में यही शख्स एक दूसरी महिला को गले लगाता भी नजर आ रहा है। यूलिया ने पुतिन को एक खराब इंसान बताया है। यूलिया ने लिखा कि 'पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur reaction on Russia Ukraine war termed Putin as war criminal
सलमान खान- यूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर शांति की अपील करने वालों में पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। इस फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देने की जरूरत है। रोनाल्डो यूक्रेन के गोलकीपर आंद्रेई लुनिन के साथ उस समय खेल चुके हैं जब वह रियल मैड्रिड में थे। उसके बाद रोनाल्डो जुवेंटस क्लब में शामिल हो गए थे। आंद्रेई से उनकी अच्छी मित्रता रही है।



Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur reaction on Russia Ukraine war termed Putin as war criminal
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : Social Media
कौन हैं यूलिया 

यूलिया वंतूर रोमानिया टेलीविजन प्रेजेंटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वे रोमानिया की जानी-मानी न्यूज प्रेजेंटर हैं। वहीं टेलीविजन शो करने के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यूलिया बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'ओ तेरी' के डांस नबंर 'उम्बक्कम' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में पुलकित सम्राट भी थे। 

विज्ञापन
Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur reaction on Russia Ukraine war termed Putin as war criminal
सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और यूलिया की मुलाकात रोमानिया में हुई थी। कहा जाता है कि सलमान खान अपने भाई सोहेल के साथ रोमानिया गए थे। वहीं उन्हें यूलिया मिली और दोनों करीब आ गए। अब यूलिया को खान परिवार के साथ हर मौके पर देखा जाता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed