{"_id":"627bd118812f1e503d5be2ab","slug":"salman-khan-had-torn-ranbir-kapoor-shirt-then-the-actor-took-revenge-in-this-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FLASHBACK: सलमान खान ने जब फाड़ दी रणबीर कपूर की शर्ट, जूनियर कपूर ने फिर कुछ यूं लिया सलमान से बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FLASHBACK: सलमान खान ने जब फाड़ दी रणबीर कपूर की शर्ट, जूनियर कपूर ने फिर कुछ यूं लिया सलमान से बदला
बात उन दिनों की है जब अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्मों में एंट्री नहीं हुई थी। वह अक्सर बांद्रा के एक पब में पार्टी करने आते रहे हैं। बताते हैं कि एक बार सलमान खान और संजय दत्त भी उसी पब में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उस दिन सलमान खान पूरे मूड में थे और अपने खासमखास संजू बाबा के साथ खूब मस्ती कर रहे थे। इसी मस्ती के बीच उनकी रणबीर कपूर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करन की कोशिश भी की लेकिन मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
2 of 5
सलमान खान-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते हैं कि इसी खींचतान में सलमान खान के हाथ में रणबीर कपूर की शर्ट आ गई। लोगों ने दोनों को अलग किया तो रणबीर कपूर की शर्ट का एक हिस्सा सलमान खान के हाथ मे चला आया। मामला बिगड़ता देख रणबीर कपूर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद संजय दत्त ने सलमान खान को बताया कि ये लड़का ऋषि कपूर का बेटा है। यह बात सुनकर सलमान खान को बहुत पछतावा हुआ।
3 of 5
सलमान खान-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के साथ रात जो कुछ हुआ उसका सलमान खान को अगली सुबह बहुत अफसोस हुआ। सलमान खान के स्टाफ के लोग बताते हैं कि इसके बाद भाई ने रणबीर कपूर के घर सौ नई शर्टें भेजीं और रात में हुए बवाल की माफी भी मांगी। समय का पहिया चलता रहा। सलमान खान पब वाली बात भूल गए। भूल इसे रणबीर कपूर भी चुके थे। लेकिन तभी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' शुरू हो गई। तब तक कैटरीना कैफ को सलमान खान की सबसे खास दोस्त माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के न सिर्फ काफी करीब आ गए ब्लकि दोनों के बीच एक नई प्रेम कहानी ही शुरू हो गई। इस अफेयर की खबर जब सलमान खान को लगी तो उनको बहुत बड़ा झटका भी लगा। सलमान खान को कतई पसंद नहीं था कि कैटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर से जुड़े। बताते हैं कि सलमान खान ने इस बारे में ऋषि कपूर से भी बात की लेकिन बात बनी नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में ये चर्चा आम रही है कि रणबीर कपूर ने ये अफेयर पूरी प्लानिंग के साथ शुरू किया था। उन दिनों वह दीपिका से प्रेम करते थे लेकिन कैटरीना के साथ उनके रिश्ते दीपिका को पता चले तो उन्होंने रणबीर से नाता तोड़ लिया। इसके बाद रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक साथ भी रहे। दोनों की छुट्टियों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। लेकिन रणबीर एक दिन कैटरीना को छोड़ आलिया के हो गए। इस ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ काफी लंबे समय तक सदमे में रही। सलमान ने ही फिर उनका इस वक्त में साथ दिया और बाद में कैटरीना की विकी कौशल से शादी में भी उनकी रजामंदी शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।