फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krk Vs Salman: केआरके के खिलाफ सलमान खान ने दर्ज करवाया नया केस, कमाल खान ने कहा- वो मुझे इतना प्यार करते हैं कि...

Mon, 22 Nov 2021 02:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 22 Nov 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Has Filed Another Case Against Kamaal R Khan Reacts KRK
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कई महीनों से उनका और सलमान खान का विवाद जगजाहिर है। अब सलमान ने केआरके के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी।

Salman Khan Has Filed Another Case Against Kamaal R Khan Reacts KRK
केआरके

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे हमेशा याद करते हैं।

Salman Khan Has Filed Another Case Against Kamaal R Khan Reacts KRK
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Has Filed Another Case Against Kamaal R Khan Reacts KRK
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया था। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा था, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। केआरके इसी याचिका के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे।

विज्ञापन
Salman Khan Has Filed Another Case Against Kamaal R Khan Reacts KRK
सुशांत सिंह राजपूत, केआरके, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन पहले ही केआरके ने सलमान खान का नाम लिए बिना ट्वीट किया था, 'मेरी समझ में नहीं आता कि कुछ लोगों को, एक ऐसे आदमी से सहानुभूति कैसे हो सकती है जो लड़कियों को पीटता हो, मजदूरों को कुचलता हो, जानवरों को मारता हो और आउटसाइडर्स जैसे सुशांत सिंह को धमकाता हो'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed