फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के करियर पर इस वजह से लगा ग्रहण, भंसाली-यशराज तक ने बना ली दूरी

Sat, 08 Dec 2018 10:06 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
salman khan has only one film bharat this year
Salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान के करियर में ऐसा संकट पहले कभी नहीं आया। उनकी निर्माणाधीन भारत की शूटिंग करीब-करीब पूरी होने को है और उनकी अगली फिल्म का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम प्रोड्यूसर्स रेस 3 से पहले सलमान खान के आस-पास चक्कर लगाते रहे हैं। वे सब भारत का टीजर या ट्रेलर आने की राह तक रहे हैं। 

salman khan has only one film bharat this year
salman khan - फोटो : instagram

जी हां, सलमान खान के पास अब कोई नई फिल्म नहीं है और न ही किसी फिल्म का आधिकारिक ऐलान होने की सूरत नजर आ रही है। साल 2018 में हिन्दी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता का तमगा पा चुके सलमान खान के लिए साल 2019 अच्छा नहीं दिख रही है। संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ इश्क सुभानअल्लाह बनाने का विचार शुरुआती बातचीत के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

salman khan has only one film bharat this year
Salman khan - फोटो : file photo

यशराज फिल्म्स की धूम 4 से सलमान खान का नाम जुड़ने की चर्चाएं रेस 3 से पहले खूब होती रहीं, लेकिन यशराज फिल्म्स के सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि ये फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन हाउस की अगले साल की अभी तक की प्लानिंग में कहीं नहीं है। रेस 4 बनाने से भी निर्देशक रेमो डिसूजा तौबा कर चुके हैं। सलमान खान का कारोबारी मॉडल भी तमाम फिल्म निर्माताओं के लिए घाटे का सौदा लगने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan has only one film bharat this year
salman khan - फोटो : file photo

सलमान खान अपनी हर फिल्म के मुनाफे में मोटी हिस्सेदारी लेने लगे हैं और फिल्म की रिलीज से पहले मिलने वाली ज्यादातर रकम इसके चलते सलमान खान के खाते में चली जाती है। फिल्म हिट हुई तो मुनाफा भी मिलता है लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई तो निर्माता के हाथ से मूल रकम भी चली जाती है। जिसके बाद सलमान खान के पास सिर्फ दबंग 3 बची है। साल 2018 में इसके शुरू होने की खबर थी लेकिन अभी तक इसकी शूटिंग पर ग्रहण लग चुका है। 

विज्ञापन
salman khan has only one film bharat this year
salman khan - फोटो : file photo

दबंग 1 और दबंग 2 बना चुके अरबाज खान से बड़े भाई सलमान खान का छत्तीस का आंकडा है और अरबाज खान के लाख चाहने पर भी सलमान खान दबंग 3 शुरू करने का कोई सिगनल नहीं दे रहे हैं। सलमान खान की तैयारी अब करण जौहर मॉडल पर चलने की है। अब तक जिन नए चेहरों को वह मौका दे चुके हैं, उन्हीं को आगे बढ़ाने की वह तैयारी में हैं। साथ ही, टाइगर श्रॉफ की देखा-देखी वह देश भर में अपने फिटनेस सेंटर भी खोलना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed