फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'नो एंट्री 2' और 'दंबग 4' के बीच उलझे सलमान, कौन सी फिल्म जनवरी में करेंगे शुरू?

Wed, 20 Jul 2022 10:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan have two Movie Sequel  No Entry 2 And Dabangg 4, which film he will Start next January
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों फरहाद सामजी की फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हो चुका है। वह जल्द ही मुंबई में इसका अगला शेड्यूल शुरू करेंगे। उन्होंने इस फिल्म को नवंबर तक खत्म कर दिसंबर महीने में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने का प्लान बनाया है। इस बीच खबर है कि सलमान जल्द ही एक और फिल्म साइन करने जा रहे हैं।  

Salman Khan have two Movie Sequel  No Entry 2 And Dabangg 4, which film he will Start next January
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भाईजान' के बाद सलमान के पास दो फिल्में हैं और दोनों ही सीक्वल हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक सलमान नो एंट्री के सीक्वल और 'दबंग 4' के बीच भ्रमित हैं। दरअसल, वह 2023 में दो फिल्में रिलीज करना चाहते हैं जिसमें से एक फिल्म 'टाइगर 3' है। सूत्र ने बताया कि इस समय सलमान 'टाइगर 3' के अलावा अपनी दूसरी फिल्म को फाइनल करने की प्रक्रिया में चल रहे हैं।

Salman Khan have two Movie Sequel  No Entry 2 And Dabangg 4, which film he will Start next January
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद सलमान अनीस बज्मी के साथ नो एंट्री के सीक्वल में काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। लेकिन कुछ कानूनी मुद्दों की वजह से इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। दूसरी ओर, खबर है कि तिग्मांशु धूलिया जल्द ही सलमान को 'दबंग 4' की कहानी सुना सकते हैं। अगर सलमान को तिग्मांशु की 'दबंग 4' का आइडिया पसंद आया तो दर्शक जल्द ही चुलबुल पांडे को चौथी बार सिल्वर स्क्रीन पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan have two Movie Sequel  No Entry 2 And Dabangg 4, which film he will Start next January
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार 'अंतिम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनका एक्सटेंडेड कैमियो रोल था। इसके अलावा वह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'राधे' में भी नजर आए थे। कोरोना की वजह से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी निराश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed