{"_id":"61c8614cc5e59068eb124b73","slug":"salman-khan-health-update-salim-khan-assures-salman-khan-completely-fine-after-snake-bite-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Health Update: पिता सलीम खान ने दी जानकारी, 'सलमान खान बिल्कुल ठीक हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Health Update: पिता सलीम खान ने दी जानकारी, 'सलमान खान बिल्कुल ठीक हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और सलीम खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शनिवार-रविवार की रात सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से सलमान के फैंस काफी परेशान हो गए थे और उनके हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे थे। फिलहाल सलमान को सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और उनकी हालत ठीक बताई गई है। अब सलमान के पिता सलीम खान ने भी जानकारी दी है कि सलमान पूरी तरह से ठीक हैं। बस डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां लेने को कहा है।
2 of 4
सलीम खान और सलमान
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के पिता सलीम खान ने बताया कि सलमान पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें कुछ दवाएं लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सलमान रिकवर कर रहे हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। ये सब बहुत सुबह हुआ हालांकि यह एक जहरीला सांप नहीं था, डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखी हैं फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीबी सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर सांप ने सलमान खान के हाथ में काटा था। हालांकि वे अब स्वस्थ हैं और अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं और आराम कर रहे हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर सांप ने सलमान खान के हाथ में काटा था। हालांकि वे अब स्वस्थ हैं और अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं और आराम कर रहे हैं। सलमान के फैंस के लिए यह बहुत ही राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : Instagram
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। इस घटना के बाद ये कहना मुश्किल है कि उनके बर्थडे पर को ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। बिग बॉस में वीकेंड का वार के दौरान आलिया और फिल्म RRR की स्टार कास्ट ने सलमान का बर्थडे मनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।