{"_id":"6092314eb3e8ec23b0397a76","slug":"salman-khan-helps-18-year-old-boy-of-karanataka-with-educational-equipments-who-lost-his-father-due-to-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना में मददः 18 साल के बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सलमान खान, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी बंटवा चुके हैं फूड पैकेट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना में मददः 18 साल के बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सलमान खान, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी बंटवा चुके हैं फूड पैकेट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म राधे को लेकर तो चर्चा में हैं ही इसके अलावा भी वह कई वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिनों सलमान ने मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फूड पैकेट्स का इंतजाम कराया था। वहीं सलमान एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार सलमान ने एक 18 साल के लड़के की पढ़ाई में मदद करने का फैसला लिया है। बता दें कि कर्नाटक के इस बच्चे के पिता का कोरोना के चलते निधन हो गया था।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसकी जानकारी युवा सेना नेता राहुल एस कनाल ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में एक न्यूज पेपर की कटिंग शेयर की है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि सलमान ने 18 वर्षीय साइंस स्टूडेंट की आर्थिक मदद कर रहे हैं और उसकी उन सभी जरुरतों को भी पूरा किया है जो उसकी आगे की पढ़ाई में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि राहुल एस कनाल इस समय सलमान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही कनाल ने ये भी कहा है कि सलमान खान अपने लोगों की मदद करने के लिए पूरे परिवार के साथ लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम को यह निर्देश दिए हैं कि जो भी लोग मदद मांगे उन्हें निराश नहीं करना है जो भी संभव हो सके वो मदद करना है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में सोनू सूद समेत कई फिल्मी सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। वहीं सलमान खान ने भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'आई लव मुम्बई' नामक एनजीओ के साथ मिलकर मुंबई के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा वह प्लाजमा, ऑक्सीजन भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : फिल्म पोस्टर
वहीं सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का गाना और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।