कोरोना वायरस की वजह से देश में बने मुश्किलों हालतों के बीच कई लोग दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार आर्थिक सहायता देकर कई लोगों की जरूरतों को पूरा कर रह रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी बीते दिनों 25 हजार लोगों की मदद करने का एलान किया था।
असिस्टेंट डायरेक्टर के खाते में सलमान खान ने भेजे इतने लाख रुपये, बोला- मैं तो आपकी टीम का कभी सदस्य भी नहीं रहा
सलमान के एनजीओ Being Human ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को मदद भेजनी शुरू कर दी है। लोगों के खाते में सलमान की तरफ से पैसे भेजे जा रहे हैं। इस बीच फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
मनोज शर्मा ने बैंक से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से उन्हें मदद भेजी गई है। स्क्रीन शॉट में दिख रहा है कि जो मदद भेजी गई है वह करीब 4.97 लाख रुपये हैं। ये पैसे 27 अप्रैल को उनके खाते में आए हैं।
इस शेयर करते हुए मनोज ने लिखा है, 'सलमान सर, दुर्भाग्य से मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका नहीं मिला, न ही मैं कभी आपकी टीम का सदस्य रहा हूं, आप हजारों लोगों की आर्थिक सहायता कर रहे हो जो फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी पहचान के काम कर रहे हैं। मैं बता नहीं सकता कि हम आपके कितने शुक्रगुजार हैं।'
Dear @BeingSalmanKhan sir, unfortunately I have never get a chance to work with you , nor I am in your team but still you are doing the financial support for thousands of people who are working in film industry without knowing them. Can't tell you how thankful we all for you 🙏🙏 pic.twitter.com/vjXipdmRVE
अक्षय ने फिर भेजी मदद
पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये देने के बाद भी अक्षय कुमार लगातार मदद किये जा रहे हैं। उन्होंने इस बार मुंबई पुलिस फांउडेशन को 2 करोड़ रुपये की सहायता दी है। इससे पहले वो बीएमसी को भी 3 करोड़ रूपये की मदद दे चुके हैं।
ठीक होते ही कनिका कपूर ने की बड़ी पेशकश, कोरोना मरीजों को देना चाहती हैं अपना प्लाजमा