सलमान खान की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है। वह जहां भी जाते हैं फैंस उनसे मिलने को बेताब रहते हैं। उनके फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कभी-कभी तो फैंस की भीड़ के चलते उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सलमान इन दिनों दुबई में है। हाल ही में सलमान जब एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। मुश्किल इतनी हुई कि उनके बॉडीगार्ड शेरा को आगे आकर उन्हें सुरक्षित पहुंचाना पड़ा।
सऊदी में फैंस की बेकाबू भीड़ में घिरे सलमान खान, दीवार बने शेरा ने ऐसे निभाया फर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान सऊदी फिल्म फेस्टिवल में शामिल करने का न्यौता मिला था। वह अरब के दहरन शहर पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस वहां पहले से ही इंतजार कर रहे थे। सलमान ना सिर्फ आम लोगों की भीड़ में फंस गए बल्कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी उन्हें घेर लिया। सलमान को किसी तरह से बचा कर उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया गया।
BombayTimes ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा कि जैसी ही सलमान एयरपोर्ट से बाहर निकल कर अपनी कार की तरफ बढ़ते है, एयरपोर्ट का स्टॉफ उन्हें घेर लेता। भीड़ बेकाबू होने लगती है। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड शेरा तुरंत एक्शन में आते हैं और सलमान को घेर कर कार तक ले जाते हैं।
A huge crowd cheer for @BeingSalmanKhan as the actor lands in Saudi Arabia to attend the Saudi Arabia Film Festival pic.twitter.com/7HhTZpChmL
A post shared by Being_Najiya (@being_najiya) on
हाल में एक खुलासा हुआ कि वह सलमान अपने खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं। सलमान ने इस बात का खुलासा यह कहते हुए किया है, 'शेरा के बेटे टाइगर को सही शिक्षा दी जा रही है, इसके अलावा कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पहले से ही टाइगर के साथ काम करने की योजनाएं बना रहे हैं।'
सलमान ने आगे कहा था, 'शेरा का मानना है कि मेरे से अच्छा निर्णय कोई और नहीं ले सकता है, इसलिए मैं अभी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहा हूं। अभी तक ऐसी कोई स्क्रिप्ट मेरे पास नहीं आई है।'