{"_id":"5c9c4ddcbdec22147163b408","slug":"athiya-shetty-film-motichoor-chaknachoor-producer-sends-legal-notice-to-suniel-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अथिया की नई फिल्म विवादों में, निर्माता ने सुनील शेट्टी के दफ्तर में घुसने पर क्यों लगाई रोक?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अथिया की नई फिल्म विवादों में, निर्माता ने सुनील शेट्टी के दफ्तर में घुसने पर क्यों लगाई रोक?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
suniel shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दूसरे शो मैन सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक के तौर पर इसी नाम से चार साल पहले बनी फिल्म से डेब्यू करने वाली अथिया शेट्टी की अगली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में अथिया के पिता और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बार बार दखल से तंग आकर उन्हें कानूनी नोटिस जारी कर अपने दफ्तर में घुसने और फिल्म की एडिटिंग में किसी भी तरह दखलंदाजी पर रोक लगा दी है।
2 of 5
Suniel Shetty
फिल्म 'हीरो' के बाद अथिया शेट्टी का करियर उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ा जिस रफ्तार से उनके साथ की दूसरी स्टार किड श्रद्धा कपूर का करियर रफ्तार पकड़ रहा है। यहां तक कि अथिया अपने बाद आए स्टार किड्स सारा अली खान, अनन्या पांडे आदि से भी पिछड़ चुकी हैं।
3 of 5
athiya shetty
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अथिया से बहुत उम्मीदें रही हैं लेकिन पहले 'मुबारकां' जैसी फिल्म करके और फिर 'नवाबजादे' के एक गाने में शामिल होकर बतौर एक्टर अथिया ने अपना काफी नुकसान किया है। अब सुनील शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बेटी की बतौर लीड एक्टर रिलीज हो रही अगली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' सही तरीके से बने और अथिया के रोल पर एडिटिंग के दौरान कैंची न चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अथिया शेट्टी
'मोतीचूर चकनाचूर' के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं और उनके खास दोस्त राजेश भाटिया इस फिल्म के निर्माता हैं। राजेश भाटिया ही नवाज की अगली फिल्म 'बोले चूड़ियां' भी प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट भी इसी साल अक्टूबर के आसपास रख गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Suniel Shetty
राजेश भाटिया और सुनील शेट्टी के रिश्ते अतीत में काफी अच्छे रहे हैं लेकिन फिल्म में अथिया के रोल की लंबाई को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है और अब सुनील शेट्टी के खिलाफ कानूनी नोटिस देकर राजेश ने इस विवाद को एक नए मोड़ पर पहुंचा दिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।