फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 Leak Video: टाइगर 3 के सेट पर स्मोकिंग करते दिखे सलमान खान, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

Sun, 23 Apr 2023 09:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

'टाइगर 3' के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में भाईजान स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan is seen smoking in a viral video from Tiger 3 clip Goes Viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन भाईजान के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन शनिवार को मूवी के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला। मूवी ने ईद के मौके पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी कड़ी में भाईजान की अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें भाईजान स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan is seen smoking in a viral video from Tiger 3 clip Goes Viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ईद के मौके पर 'टाइगर 3' से लीक हुआ यह वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और फैंस इसे देखकर दंग रह गए हैं। क्लिप में सलमान काले रंग की शर्ट पहने टीम के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें बातचीत करते हुए स्मोकिंग करते देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'भाई को एक गैंगस्टर मूवी करनी चाहिए जिसमें वह सिगार पीते दिखे तो मजा ही आ जाएगा।' 

Salman Khan is seen smoking in a viral video from Tiger 3 clip Goes Viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है, 'अब दिवाली का इंतजार नहीं कर सकता।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'यह सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।' इस तरह टाइगर के इस वायरल क्लिप को देखकर फैंस उनकी अपकमिंग मूवी के लिए काफी उत्साहित हो उठे हैं।

Manoj Bajpayee: लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं मनोज बाजपेयी, करोड़ों में है संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan is seen smoking in a viral video from Tiger 3 clip Goes Viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर यह वीडियो फिल्म 'टाइगर 3' से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, भाईजान का ऑल ब्लैक पठानी अवतार दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। 'टाइगर 3' वाईआरएफ की स्पाई एक्शन-थ्रिलर मूवी है। यह 'एक था टाइगर' का तीसरा भाग है, जो 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान, इमरान हाशमी और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगे।

Adipurush: टी सीरीज ने आदिपुरुष को लेकर लिया बड़ा फैसला, प्रचार-प्रसार किया जाएगा कम

विज्ञापन
Salman Khan is seen smoking in a viral video from Tiger 3 clip Goes Viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर 3' को लेकर अफवाहें हैं कि इसमें शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा चुका है। वहीं, इसके दिवाली 2023 के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होने की संभावना है। इसमें एक्टर के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed