फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram: विक्रम की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Sun, 12 Jun 2022 01:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 01:11 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर विक्रम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसकी स्टार कास्ट अपनी सफलता एंजॉय कर रही है।

विज्ञापन
Salman Khan joined kamal haasan chiranjeevi and lokesh Kanagaraj for Vikram's success party in hyderabad
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter

साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर विक्रम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसकी स्टार कास्ट अपनी सफलता एंजॉय कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में विक्रम की सफलता का जश्न के मनाने के लिए एक इंटीमेट सेक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इस निजी समारोह का आयोजन चिरंजीवी कोनिडेला ने बीती रात अपने घर पर किया। इस पार्टी में कमल हासन, फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज और सलमान खान उपस्थित थे।

Salman Khan joined kamal haasan chiranjeevi and lokesh Kanagaraj for Vikram's success party in hyderabad
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter

हाल ही में आयोजित हुई इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में अभिनेता चिरंजीवी ने इस तस्वीरों को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे सल्लू भाई, लोकेश कनगराज और टीम के साथ कल रात मेरे घर पर विक्रम की शानदार सफलता के लिए मेरे सबसे प्यारे पुराने दोस्त कमल हासन का सम्मान किया और जश्न मनाया।"

Salman Khan joined kamal haasan chiranjeevi and lokesh Kanagaraj for Vikram's success party in hyderabad
विक्रम की सेक्सेस पार्टी - फोटो : twitter

साझा की गईं इन तस्वीरों में चिरंजीवी, कमल हासन, लोकेश कनगराज के साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हाल ही में मेरे द्वारा देखी गई यह अब तक की बेस्ट ग्रुप फोटो है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, “सल्लू हैदराबाद कब आए थे?” इसके फैंस लगातार इन फोटोज पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan joined kamal haasan chiranjeevi and lokesh Kanagaraj for Vikram's success party in hyderabad
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म विक्रम की बात करें तो यह मूल रूप से एक तमिल फिल्म है, जिसे तेलुगु, हिंदी और मलयालम में डब और रिलीज किया गया है। कमल हासन की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। इसका निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 3 जून को रिलीज किया जाएगा फिल्म ने एक हफ्ते से भी कम समय में दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed