हिंदी फिल्म इडंस्ट्री के बड़े सितारों में सलमान खान का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता टाइगर 3 के बाद जल्द ही द बुल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक हैरान कर देने वाला अपडेट सामने आया है।
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता करण जौहर ने कथित तौर पर इस फिल्म का निर्माण को रोक दिया है। सलमान की फिल्म "टाइगर 3" की रिलीज के समय इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिससे प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया था।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान और निर्माता करण जौहर के बीच मौजूदा समय में पैसों के लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से फिल्म के निर्माण में काफी देरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 'द बुल' का बजट काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से करण अभिनेता के साथ एक बैक-एंड डील के साथ साइन करना चाहते हैं। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान कथित तौर पर एडवांस फीस की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि करण फिल्म की वित्तीय संरचना का फिर से मूल्यांकन करने के लिए सलमान खान से थोड़ा और समय मांगा है।
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वे करण जौहर के साथ लंबे समय के बाद काम करने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन वे इसके लिए खुद का नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर कई बैठकें हो सकती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। किसी का भाई किसी की जान ने टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की। वहीं, टाइगर को भी दर्शकों का जनता का भरपूर प्यार नहीं मिल सका था।
Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी