फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कोई नई फिल्म साइन नहीं कर रहे सलमान खान! 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद लेंगे फैसला

Tue, 02 May 2023 01:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
salman khan KKBKKJ actor has stopped signing new films reports says actor is waiting for tiger 3 release
सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने में फिल्म का दम निकल गया। फेस्टिव रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। इस कारण अब सलमान नई फिल्मों को साइन करने के मूड में नहीं लग रहे हैं।

salman khan KKBKKJ actor has stopped signing new films reports says actor is waiting for tiger 3 release
सलमान खान - फोटो : social media

दरअसल, सलमान खान अक्सर ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। इस बार भी ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म उम्मीद के मुकाबले कमाई नहीं कर पाई। खबर आ रही है कि सलमान ने नई फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान को छह प्रोजेक्ट्स ऑफर किए गए हैं, लेकिन वह अभी कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन करने से परहेज कर रहे हैं।

Kartik Aaryan: बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैंस ने की तारीफ

salman khan KKBKKJ actor has stopped signing new films reports says actor is waiting for tiger 3 release
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे हैं, जो नवंबर में रिलीज होगी। दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की प्रतिक्रिया देखने के बाद ही सलमान अपनी अगली फिल्म को लेकर फैसला करेंगे। फिलहाल, दर्शकों को वह मनीष शर्मा के निर्देशन वाली 'टाइगर 3' में नजर आएंगे, जिसमें कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में अभिनेता के साथ नजर आएंगी। वहीं, शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो रोल होगा।

Karan Johar: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किसको पढ़ाया समय की पाबंदी का पाठ, पोस्ट शेयर कर जमकर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan KKBKKJ actor has stopped signing new films reports says actor is waiting for tiger 3 release
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अपनी फिल्मों के साथ-साथ सलमान जान से मारने की मिल रही कई धमकियों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि सुरक्षा, असुरक्षा से बेहतर है। अब सड़क पर साइकिल चलाकर अकेले कहीं जाना भी मुमकिन नहीं है। उससे भी बड़ी बात यह है कि अब मुझे यह समस्या होती है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो इतनी सिक्योरिटी होती है कि गाड़ियों के कारण दूसरे लोगों को असुविधा होती है। यह एक गंभीर खतरा है, इसलिए सुरक्षा है।

Anushka Sharma: एक्टिंग नहीं बल्कि ये थी अनुष्का शर्मा की ड्रीम जॉब, फिर कुछ इस तरह बजी किस्मत की घंटी

विज्ञापन
salman khan KKBKKJ actor has stopped signing new films reports says actor is waiting for tiger 3 release
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सितारों की बड़ी टुकड़ी होने के बावजूद यह लोगों को लुभाने में नाकामयाब रही। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100.28 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Balraj Sahni: इन 10 किरदारों ने दिलाई बलराज साहनी को बड़े परदे पर बुलंदी, हर फिल्म अभिनय की अनोखी टेक्स्ट बुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed